Magazine

Current Issue

FURNITURE DESIGN

Plaster Casting, Wood and Textile Come T...

MACHINERY & TECHNOLOGY

Raffia, Wood and Epoxy come Together to ...

इन मशीनरी से बदल रहा फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग का भविष्य

FDT Bureau

इन मशीनरी से बदल रहा फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग का भविष्य

भारत की फर्नीचर इंडस्ट्री तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रही है। जहां पहले यह सेक्टर ट्रेडिशनल कारीगरी और मैन्युअल प्रोसेस पर आधारित था, वहीं एडवांस मशीनरी और ऑटोमेशन ने इस इंडस्ट्री को एक नई रफ़्तार दी है। वहीँ मॉड्यूलर फर्नीचर की बढ़ती मांग ने फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को पूरी तरह टेक्नोलॉजी-ड्रिवन बना दिया है। अब मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में एडवांस फर्नीचर मशीनरी इंडस्ट्री की जरूरत बन चुकी है।

दरअसल, सोशल मीडिया के बढ़ते नेटवर्क ने कंज्यूमर सेंटिमेंट को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। अब कंज्यूमर्स का फोकस टिकाऊ फर्नीचर के बजाय परफेक्ट फिनिश, एस्थेटिक लुक और खूबसूरत डिजाइन पर है। साथ ही कंज्यूमर्स को फ़ास्ट डिलीवरी के साथ सलूशन भी चाहिए. ऐसे में एडवांस मशीनरी की भूमिका अहम् हो जाती है और मैन्युफैक्चरिंग को तेज, सटीक और अधिक प्रभावी बनाती है।

अब उन फर्नीचर मशीनरी पर नजर डाल लेते हैं, जो फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग का भविष्य को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. इसमें शामिल है...

  • CNC मशीन :

फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग में सबसे बड़ा बदलाव CNC (Computer Numerical Control) मशीनें कर रही हैं। पूरी तरह से कंप्यूटर से कंट्रोल होने वाली इस मशीन के जरिये कटिंग, ग्रूविंग और ड्रिलिंग जैसे काम बेहद आसान और फ़ास्ट हो गए हैं। यह मशीन समय की बचत करने के साथ हर प्रोडक्ट में एक जैसी क्वालिटी भी सुनिश्चित करता है।

  • Beam Saw और Panel Saw :

फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में Beam Saw मशीन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इस मशीन के जरिये एक साथ कई पैनल्स को कट किया जा सकता है। इससे प्रोडक्शन की स्पीड बढ़ जाती है. कॉस्टली होने की वजह से इस मशीन का इस्तेमाल अभी बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स तक ही सीमित है. वहीं, छोटे और मध्यम स्तर के यूनिट्स के लिए Panel Saw एक किफायती और प्रभावी विकल्प बनता जा रहा है। इन मशीनों से मटेरियल वेस्टेज भी ना के बराबर होता है, जो सीधे तौर पर फर्नीचर के लागत को प्रभावित करता है।

  • Edge Banding Machine :

मॉड्यूलर फर्नीचर का मतलब उसकी फिनिशिंग और आज के कंज्यूमर्स की पहली पसंद प्रोडक्ट्स की फिनिशिंग है. इसमें Edge Banding मशीन की भूमिका सबसे अहम हो जाती है। यह मशीन बोर्ड के किनारों पर PVC या ABS टेप लगाकर उन्हें एक स्मूद और आकर्षक लुक देती है। ऑटोमैटिक एज बैंडिंग मशीनें एक ही प्रोसेस में ग्लूइंग, ट्रिमिंग और पॉलिशिंग एक साथ कर देती हैं, जिससे प्रोडक्ट की क्वालिटी और टिकाऊपन दोनों बढ़ जाते हैं।

  • Multi Boring Machines

किसी भी मॉड्यूलर फर्नीचर की फिनिशिंग तभी आकर्षक लगती है, जब उसमें लगे एक – एक पार्ट की जॉइनरी सटीक होती है. और इस काम को CNC Drilling और Multi Boring मशीनें बेहद आसान बना रही हैं। इस मशीन के जरिये हर होल को एकदम सही पोजीशन पर बनाया जाता है. जिससे प्रोडक्ट्स की असेंबली के दौरान कोई समस्या नहीं आती और फर्नीचर की स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ भी बेहतर हो जाती है।

  • Lamination और Finishing Technologies

किसी भी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में Hot Press, Cold Press और Membrane Press जैसी मशीनों के इस्तेमाल से किसी भी बोर्ड की सतह पर लैमिनेशन का काम बेहद आसान हो जाती है। इसके अलावा, Wide Belt Sander और UV Coating Line जैसी टेक्नोलॉजी फर्नीचर को प्रीमियम लुक देने में मदद करती हैं।

निष्कर्ष

आसान फाइनेंसिंग ऑप्शंस और “मेक इन इंडिया” के तहत मशीनरी उपलब्ध होने से छोटे मैन्युफैक्चरर्स भी अब ऑटोमेशन की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। आने वाले समय में फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस सेक्टर को पूरी तरह बदल देंगी । इससे न केवल प्रोडक्शन में तेजी आएगी, बल्कि बिजनेस को स्केलेबल और प्रतिस्पर्धी भी बनाएगी। यही सच है कि ग्रो होते फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वही मैन्युफैक्चरर टिकेगा जो एडवांस टेक्नोलॉजी को अपनाएगा. इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि एडवांस मशीनरी अब केवल एक टूल नहीं, बल्कि फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग के भविष्य भी बनती जा रही है।

RELATED TAGS

GET WEEKLY NEWSLETTER

ABOUT FURNITURE DESIGN & TECHNOLOGY

Furniture Design India and the magazine FURNITURE DESIGN & TECHNOLOGY (FDT magazine) are from the trusted 22-year-old media house of SURFACES REPORTER and PLY REPORTER.

FDT is a B2B monthly bilingual magazine from India that shares the pulse of the furniture business in India and connects the manufacturers, OEMS, product designers, architects, showrooms, designers and dealers.

Read More
;

© 2026 Furniture Design and Technologies.. All Rights Reserved. Developed by eyeQ Advertising