Magazine

Current Issue

FURNITURE DESIGN

Plaster Casting, Wood and Textile Come T...

MACHINERY & TECHNOLOGY

Raffia, Wood and Epoxy come Together to ...

Automation Era में AI का असर, फर्नीचर इंडस्ट्री में बदल रहा कंज्यूमर ट्रेंड्स

FDT Bureau

समय के साथ फर्नीचर इंडस्ट्री भी बदलाव के दौर से गुजर रही है. पहले जहाँ मैनुअली काम होते थे, वहां अब यह इंडस्ट्री ऑटोमेशन के दौर में पहुँच चुकी है, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट ( AI ) इस इंडस्ट्री के लिए नए – नए रस्ते खोल रहा है. हांलाकि, यह बदलाव केवल मैन्युफैक्चरिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कंज्यूमर बिहेवियर में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.

पहले की तुलना में अब कंज्यूमर अधिक जागरूक हो गया है. कंज्यूमर के पास डिजिटल के जरिये विकल्पों की भरमार है. एआई के जरिये कंज्यूमर्स अब फर्नीचर खरीदने से पहले ही अपने रेसिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस का वर्चुअल अनुभव ले रहा है. थ्रीडी (3D) – visualization, Augmented Reality और AI डिजाइन सुझावों ने कंज्यूमर्स को इंटरैक्टिव बना दिया है.

वर्तमान में कंज्यूमर्स अपनी जरूरत, स्पेस और बजट के हिसाब से कस्टमाइज्ड फर्नीचर चाहते हैं. जिसे AI एल्गोरिद्म कंज्यूमर्स को वही विकल्प दिखा रहा है जो उसके लिए उपयुक्त है. इससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि कंज्यूमर्स को संतुष्टि भी मिल रही है. 

वर्तमान में Automation Era ने प्रोडक्शन प्रोसेस को तेज, सटीक और किफायती बना दिया है. सीएनसी मशीन, एज बैंडिंग और स्मार्ट कटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर बड़े स्तर पर एक जैसी क्वालिटी का फर्नीचर बना रही हैं. जिससे कंज्यूमर्स को बेहतर क्वालिटी का प्रोडक्ट कम समय और किफायती  कीमत पर उपलब्ध हो जा रहा है. 

ई-कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने भी कंज्यूमर ट्रेंड्स को प्रभावित कर रहे हैं. AI के जरिये मिलने वाली “Recommended Products”, “Smart Suggestions” और “Auto Design Layouts” जैसी सुविधाएं ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा बेहतर विकल्प चुनने में मदद कर रही हैं।

AI की मदद से कंपनियां अब ऐसे प्रोडक्ट्स डिजाइन कर रही हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल हों। ग्राहक भी अब इको-फ्रेंडली और टिकाऊ फर्नीचर की ओर आकर्षित हो रहा है। स्मार्ट फर्नीचर, IoT इंटीग्रेशन और पूरी तरह ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को नई ऊंचाई दे रहे हैं. 

अब यह कहना गलत नहीं होगा कि AI केवल एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि फर्नीचर इंडस्ट्री के लिए एक गेम चेंजर बन चुका है। जो कंज्यूमर बिहेवियर को भी पूरी तरह बदल रहा है। अब कंज्यूमर्स स्मार्ट और एक्सपीरियंस-ड्रिवन हो गया है। जो अब न केवल खुद को अपडेट रख रहा है, बल्कि अपनी पसंद और नापसंद के फर्नीचर को खरीद रहा है.

RELATED TAGS

GET WEEKLY NEWSLETTER

ABOUT FURNITURE DESIGN & TECHNOLOGY

Furniture Design India and the magazine FURNITURE DESIGN & TECHNOLOGY (FDT magazine) are from the trusted 22-year-old media house of SURFACES REPORTER and PLY REPORTER.

FDT is a B2B monthly bilingual magazine from India that shares the pulse of the furniture business in India and connects the manufacturers, OEMS, product designers, architects, showrooms, designers and dealers.

Read More
;

© 2026 Furniture Design and Technologies.. All Rights Reserved. Developed by eyeQ Advertising