
फर्नीचर, आज लोगों की जरुरत ही नहीं बल्कि इंटीरियर डेकोरेशन के लिए स्टेटस भी बन चुका है. बात रेसिडेंशियल फर्नीचर की करें या कमर्शियल फर्नीचर की, लेटेस्ट डिजाईन और अस्थेटिक लुक सबको चाहिए होता है. वैसे भी समय के साथ बढ़ते मॉड्यूलर फर्नीचर की मांग ने भारतीय फर्नीचर मशीनरी इंडस्ट्री को नई दिशा दी है. जिसकी वजह से फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग में आधुनिक मशीनरी की मांग में वृद्धि हो रही है. और भारतीय बाजार में इम्पोर्टेड फर्नीचर मशीनरी का दबदबा बढ़ रहा है.
वर्त्तमान में फर्नीचर में आकर्षक डिजाइन, बेहतर फिनिश और फ़ास्ट डिलीवरी की वजह से आधुनिक मशीनों जैसे CNC राउटर, ऑटोमैटिक एज बैंडिंग मशीन, पैनल सॉ और मल्टी बोरिंग मशीन का उपयोग बढ़ने लगा हैं. इन मशीनों का बड़ा हिस्सा चीन, जर्मनी, इटली और ताइवान जैसे देशों से बड़े पैमाने पर इम्पोर्ट किया जाता है. इन मशीनों से बोर्ड कटिंग, एज बैंडिंग और ड्रिलिंग जैसे कार्य बेहद स्मूथ और सटीक होते है, जिससे फर्नीचर की क्वालिटी बेहतर होने के साथ उत्पादन क्षमता भी कई गुना बढ़ जाती है.
जानकारों की माने तो इम्पोर्टेड मशीनों का फायदा बड़े और मध्यम स्तर के फर्नीचर निर्माताओं को ज्यादा मिलता है. हांलाकि, बाज़ार में खुद को सस्टेन रखने के लिए मझोले स्तर के फर्नीचर निर्माता भी अब आधुनिक मशीनें खरीदने लगे हैं.
फर्नीचर इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों की माने तो आने वाले वर्षों में भारतीय फर्नीचर इंडस्ट्री के ग्रोथ का ग्राफ और ऊपर जाएगा, जिससे ऑटोमेशन और स्मार्ट मशीनरी का उपयोग भी बढ़ेगा. भविष्य में भारतीय और इम्पोर्टेड दोनों तरह की मशीनों का संतुलित उपयोग देखने को मिलेगा, जिससे उद्योग को नई गति मिलेगी.
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, इम्पोर्टेड फर्नीचर मशीनरी ने भारतीय फर्नीचर उद्योग में प्रोडक्शन, क्वालिटी और डिजाइन के स्तर को बेहतर बनाया है। भारतीय फर्नीचर उद्योग इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर ग्लोबल मार्केट में अपनी मजबूत पहचान बना सकता है।
Furniture Design India and the magazine FURNITURE DESIGN & TECHNOLOGY (FDT magazine) are from the trusted 22-year-old media house of SURFACES REPORTER and PLY REPORTER.
FDT is a B2B monthly bilingual magazine from India that shares the pulse of the furniture business in India and connects the manufacturers, OEMS, product designers, architects, showrooms, designers and dealers.
Read More© 2026 Furniture Design and Technologies.. All Rights Reserved. Developed by eyeQ Advertising